खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण, कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुल आम नागरिकों के लिए पुनः खुले

खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण, कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुल आम नागरिकों के लिए पुनः खुले

दुर्ग/ थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी पर स्थित पुलिया का मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही दोनों पुलों को आम नागरिकों एवं सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु सुरक्षित रूप से पुनः खोल दिया गया है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो गई है।
मरम्मत कार्य के दौरान उक्त मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा, जिसे ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग एवं आवश्यक दिशा-निर्देश लागू किए गए थे। पुलिस की सतत निगरानी एवं प्रभावी प्रबंधन के चलते यातायात व्यवस्था नियंत्रित रही और कार्य समय पर पूर्ण हो सका।
इस दौरान आम नागरिकों एवं वाहन चालकों द्वारा पुलिस और प्रशासन को मिला सहयोग सराहनीय रहा, जिसके लिए दुर्ग पुलिस ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा समस्त नागरिकों, दुर्गवासियों एवं इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें एवं भविष्य में भी पुलिस प्रशासन का इसी प्रकार सहयोग करते रहें।