भाजपा कसारीडीह-बोरसी मंडल की आत्मनिर्भर संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
दुर्ग /भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होने वाली आत्मनिर्भर संगठनात्मक मंडल बैठक रविवार 9 अगस्त 2026 को कसारीडीह-बोरसी मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव पाण्डेय की उपस्थिति में लोधी इंस्टीट्यूट, महाराजा चौक, बोरसी रोड में संपन्न हुई।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, मंडल स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा सक्रियता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य पद्मा देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, जिला सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री साजन जोसफ, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आसपुरन चौधरी, जिला सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी लेखिका अड़िया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री भारती साहू, मंडल महामंत्री अनिल यादव, भूपेंद्र साहू (राजेश), मंडल उपाध्यक्ष सुनील साहू, लक्ष्मीकांत दुबे, मनोज यादव, प्रीति दुबे, मंडल मंत्री जितेंद्र साहू, सरस्वती साहू, कल्पना जांगड़े, सह कोषाध्यक्ष हिरौदी चंदानिया, सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष मालवीय, आईटी सेल प्रभारी ललेश्वरी साहू, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष महेश जैन, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री मलखान सिंह लोधी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, किसान मोर्चा अध्यक्ष शांति लाल यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र रोहित साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विमला ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रेम चंदानिया, युवा मोर्चा महामंत्री महेश यादव, पंकज साहू, महिला मोर्चा महामंत्री सरस्वती शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री पवन चक्रधारी, रामखिलावन साहू, बिंदु भुवाल, गगन तिवारी, अंजना बेहरे, अनीता निर्मलकर, लक्ष्मी देवांगन, लक्ष्मी साहू, कीर्ति देवांगन, इकराम कुरैशी, अजय गोस्वामी, शीतल साहू, कमल साहू, उमेश गायकवाड, ताराचंद साहू, चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी, रवि कुमार देशलहरा, सुखदेव कुमार साहू, मनीष मटियारा, कमलनारायण मोहिले, आशुतोष मिलंद, मूलचंद गुप्ता, यशवंत देवांगन, प्रीति चंद्रभान चंद्राकर, प्रशांत वर्मा, रितेश शर्मा, डूमेश्वर साहू सहित मंडल क्षेत्र में निवासरत भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।