साहू समाज की एकजुटता और सामाजिक सुधार की पहल सराहनीय, नयापारा-बघेरा के सम्मेलन में ताम्रध्वज साहू ने दिया समाजहित का संदेश

साहू समाज की एकजुटता और सामाजिक सुधार की पहल सराहनीय, नयापारा-बघेरा के सम्मेलन में ताम्रध्वज साहू ने दिया समाजहित का संदेश

दुर्ग/कोई भी समाज तभी प्रगति करता है जब वह एकजुट रहता है और सामाजिक कुरीतियों से मुक्त होता है। यह हर्ष का विषय है कि सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में साहू समाज अग्रणी और अनुकरणीय भूमिका निभा रहा है। उक्ताशय के विचार पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने परिक्षेत्रीय साहू समाज नयापारा बघेरा के सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। उन्होंने साहू समाज के लोगों से समाज के हित में काम करने और आपसी सहयोग को बढ़ाने की अपील की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नंदलाल साहू ने भी समाज की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने नवगठित इंदिरा नगर बघेरा की इकाई के पदाधिकारियों को शपथ भी ग्रहण कराया। इसके पूर्व परिक्षेत्रीय साहू समाज के अध्यक्ष लिखन साहू ने स्वागत भाषण दिया और सभी वरिष्ठ जनों से समाज को मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को विशेष अतिथि पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पोषण लाल साहू, श्रीमती दिव्या कलियारी, श्रीमती मंजू साहू, श्रीमती सरिता साहू, राजेश साहू भीखम साहू, आतिश साहू, सुनील साहू, चन्द्रिका साहू, चंपा साहू, सुरेन्द्र साहू, लेखराम साहू, व जयंती साहू आदि ने भी संबोधित किया और साहू समाज की एकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी तथा विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज प्रमुख नारायण प्रसाद साहू, तिथि साहू भागीरथ साहू, नारद साहू, टीकाराम साहू, प्रेमकुमार साहू, केवल साहू, खिलावन साहू, जगनू राम साहू, डा. ओमप्रकाश साहू, गजाधर साहू पूनम साहू, मिथिलेश साहू जानकी साहू, कुमारी साहू, चमेली साहू, नारायणी साहू, झाला राम साहू, रामलाल साहू, ऐवन साहू लेखू साहू, मन्नू लाल साहू, लक्ष्मण साहू, भरत साहू, नवीन साहू, मनीष साहू, भेलसिंह साहू, ओमप्रकाश साहू, व तोरण साहू सहित सभी सामाजिक बंधुओं का योगदान सराहनीय रहा। अंत में उपाध्यक्ष निर्भय साहू ने आभार प्रदर्शन किया।