जामा मस्जिद सेक्टर-6 में 8 को सजेगी खास महफिल, सैय्यद अजमलउद्दीन हैदर अशरफ़ी का मनाया जाएगा दूसरा उर्स

जामा मस्जिद सेक्टर-6 में 8 को सजेगी खास महफिल,  सैय्यद अजमलउद्दीन हैदर अशरफ़ी का मनाया जाएगा दूसरा उर्स

भिलाई। जामा मस्जिद सेक्टर-6 भिलाई के साबिक़ इमाम हाफिज सैय्यद अजमलउद्दीन हैदर अशरफ़ी का दूसरा सालाना 'उर्स ए आबरू ए इमामत' बड़ी ही शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस सिलसिले में 8 सितंबर मंगलवार की रात बाद नमाज़े ईशा जामा मस्जिद सेक्टर-6 में खास महफिल रखी गई है। जिसमें तकरीर, नात-मनकबत पेश करने के साथ ही फातिहा ख्वानी और दुआए खैर की जाएगी। आयोजकों ने तमाम अकीदतमंदों और शहर के सभी लोगों से गुज़ारिश की है कि वे इस रूहानी प्रोग्राम में शिरकत फरमाएं।