छत्तीसगढ़ भाजपा ने RTI प्रकोष्ठ में की नई नियुक्तियां, पांचों संभागों के प्रभारी घोषित

छत्तीसगढ़ भाजपा ने RTI प्रकोष्ठ में की नई नियुक्तियां, पांचों संभागों के प्रभारी घोषित

रायपुर/ छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन के सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां करते हुए संभाग और जिला स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश के पांचों संभागों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही तीन जिलों में जिला संयोजकों के नाम भी घोषित किए हैं।जारी सूची के अनुसार रायपुर संभाग की जिम्मेदारी संजय कोपुलवार को सौंपी गई है। वहीं दुर्ग संभाग का प्रभारी खिलेश्वर गोस्वामी को बनाया गया है। बस्तर संभाग की कमान सुरेन्द्र सोलंकी को दी गई है।

इसी तरह बिलासपुर संभाग के प्रभारी विनोद भारती होंगे, जबकि सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी डॉ. सुनील जायसवाल को सौंपी गई है।

तीन जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति

भाजपा ने RTI प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके तहत बलौदाबाजार जिले में विकास कुमार गुप्ता, मुंगेली में रविन्द्र केशरवानी और कोरबा जिले में मनोज राठौर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

संभागवार प्रभारियों की पूरी सूची

– रायपुर संभाग: संजय कोपुलवार
– दुर्ग संभाग: खिलेश्वर गोस्वामी
– बस्तर संभाग: सुरेन्द्र सोलंकी
– बिलासपुर संभाग: विनोद भारती
– सरगुजा संभाग: डॉ. सुनील जायसवाल

तीन जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

– बलौदाबाजार: विकास कुमार गुप्ता
– मुंगेली: रविन्द्र केशरवानी
– कोरबा: मनोज राठौर

इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने RTI प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे को संभाग और जिला स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नई जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी सूचना के अधिकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को संगठन के स्तर पर आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।