छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती; 1 अक्टूबर से आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा।
विभाग ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी आवेदन, प्रवेश पत्र और परीक्षा की संभावित तारीखें भी जारी कर दी हैं।
1 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
जारी विज्ञापन के अनुसार, 1812 संविदा रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन पत्र में किसी तरह की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को उसमें सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक की अवधि निर्धारित की गई है।
31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच परीक्षा
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा की संभावित तारीख 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित की जा सकती है।
वहीं, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती


कहां मिलेगी भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी?
अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण व्यवस्था, पदवार विवरण, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
वेबसाइट: eduportal.cg.nic.in
इन पदों पर होगी भर्ती
विभाग की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विभिन्न संविदा पदों को शामिल किया गया है। पदवार योग्यता, रिक्तियों की संख्या और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक विज्ञापन और पदवार पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि आवेदन में किसी तरह की गलती न हो।