अष्टमी पर सलूट तिरंगा संगठन ने वंदे मातरम उद्यान में लगाए देव वृक्ष समाजसेवी एवं अधिवक्ता विभा मिश्रा के जन्मदिवस पर पारिजात, बेल, आंवला, पीपल और नीम के पौधों का रोपण

अष्टमी पर सलूट तिरंगा संगठन ने वंदे मातरम उद्यान में लगाए देव वृक्ष समाजसेवी एवं अधिवक्ता विभा मिश्रा के जन्मदिवस पर पारिजात, बेल, आंवला, पीपल और नीम के पौधों का रोपण

भिलाई। शारदीय नवरात्रि एवं अष्टमी के पावन अवसर पर सलूट तिरंगा संगठन द्वारा सेक्टर-8 भिलाई स्थित वंदे मातरम उद्यान में समाजसेवी एवं अधिवक्ता विभा मिश्रा के जन्मदिवस पर देव वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पारिजात, बेल, आंवला, पीपल एवं नीम के वृक्ष उद्यान में लगाए गए।
सलूट तिरंगा एक राष्ट्रवादी संगठन है। संगठन द्वारा समय-समय पर राष्ट्रभक्तों एवं देश का नाम और गौरव बढ़ाने वाले देशभक्तों का सम्मान किया जाता है। इसके साथ ही महापुरुषों के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय पर्वों पर विभिन्न आयोजन भी किए जाते हैं। इसी कड़ी में शारदीय नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर वंदे मातरम उद्यान में देव वृक्षों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण मित्र मंडल के बालू राम वर्मा, सलूट तिरंगा संगठन के मनोज ठाकरे, प्रशांत क्षीर सागर, ओपी चौधरी, दीनानाथ प्रसाद एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोग रहा।