नशा मुक्ति के लिए SKDV MISSION ने निकाली जागरूकता रैली, जनसमुदाय को किया जागरूक

नशा मुक्ति के लिए SKDV MISSION ने निकाली जागरूकता रैली, जनसमुदाय को किया जागरूक

भिलाई/ परम पूज्यनीय पंथ श्री 108 हुजूर उदित मुनि नाम साहेब, सद्गुरु कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा आचार्य कबीरपंथ के मार्गदर्शन में SKDV MISSION के प्रतिनिधियों द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जनसमुदाय को सजग एवं जागरूक करने के उद्देश्य से खुर्सीपार में जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ सद्गुरु कबीर वाटिका, कैनाल रोड खुर्सीपार से हुआ। रैली दुर्गा मंदिर, कबीर कुटी खुर्सीपार और श्रीराम चौक होते हुए पुनः सद्गुरु कबीर वाटिका पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सलाहकार महंत रुपकला साहेब, जिला दुर्ग के परोपकारी प्रतिनिधि खेमचंद साहू, दीपक साहू, हरिश्चंद्र साहू, राजेंद्र साहू, युवा प्रतिनिधि तुलेश साहू, देवप्रकाश साहू, भुवन साहू, चिंता साहू, हेमंत जंघेल एवं चेतन साहू शामिल हुए।
वहीं जिला दुर्ग की महिला प्रतिनिधि तारामती साहू, तहसील प्रतिनिधि खेमिन साहू, गीता मानिकपुरी, बीना मानिकपुरी, आशा साहू, भूती माई, इंदुमती सहित समस्त ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भी रैली में सहभागिता निभाई। सभी प्रतिनिधियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता को आवश्यक बताते हुए इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया।