शिवनाथ नदी किनारे जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी समेत वाहन और मोबाइल जब्त

शिवनाथ नदी किनारे जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी समेत वाहन और मोबाइल जब्त

दुर्ग/ दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।  दुर्ग पुलिस ने शिवनाथ नदी किनारे करहिडीह क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करहिडीह स्थित शिवनाथ नदी किनारे कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए सात लोगों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 43 हजार 270 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा जब्त किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 लाख 24 हजार 770 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
लालचंद ढीमर (27 वर्ष), ढीमर पारा, दुर्ग
अमित कुमार चौबे (32 वर्ष), शंकर नगर, दुर्ग
संतोष कुमार शुक्ला (32 वर्ष), सुरडुंग, जामुल
अविनाश चंदेल्वार (32 वर्ष), हरी नगर, दुर्ग
हिमाचल दास (58 वर्ष), मिनाक्षी नगर, दुर्ग
धनराज कुहीकर (55 वर्ष), संत रविदास नगर, दुर्ग
चिनु ठाकुर (56 वर्ष), सदर नाका, दुर्ग
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे, प्रधान आरक्षक रेवती रमन सिंह, आरक्षक वीरेंद्र यादव, विक्रम सिंह भदोरिया एवं संतेश कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।