छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज का तीज मिलन बना यादगार, युवा महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज, दुर्ग नगर इकाई द्वारा शंकर नगर स्थित सामाजिक भवन में महिला तीज मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार श्रीमती सुधा वर्मा, अध्यक्ष श्रीमती विद्या वर्मा तथा विशेष अतिथि श्रीमती चमेली वर्मा उपस्थित रहीं।सावन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक हाऊजी, विभिन्न गेम्स एवं सामूहिक नृत्य सहित अनेक मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए आयोजन को यादगार बनाया। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी महिलाओं द्वारा उत्साह के साथ नृत्य प्रस्तुत करना विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा।इस वर्ष तीज मिलन समारोह में करीब 80 महिलाओं ने सहभागिता की, जिसमें पहली बार युवा महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। नगर इकाई एवं छात्रावास समिति के पदाधिकारियों सहित समाज की अनेक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में अध्यक्ष कांति चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सविता वर्मा, सचिव पुष्पा मंडरिक सहित सुमन, नलिनी, मीना, अन्नपूर्णा, किरण वर्मा, पुष्पा बघेल, जानकी वर्मा, शशि बघेल, नीता वर्मा, सपना वर्मा, अरुणा, तुलसी, लता, हेमलता, शशि, सपना, शांति, नेता, मीना सहित समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। महिला इकाई की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।