पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे भिलाई पहुंचेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे भिलाई पहुंचेंगे

भिलाई नगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ जिले के छुईखदान विकासखंड में आयोजित जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, किसान सम्मेलन एवं भवन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात उनका शाम 6 बजे भिलाई आगमन प्रस्तावित है। यहां वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल साहू के पिता के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल होंगे। शोक सभा का आयोजन उत्तम इंडस्ट्रीज, नंदिनी रोड, पावर हाउस भिलाई में रखा गया है।
भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।