सिविल लाइन दुर्ग में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" कार्यक्रम एवं जे.पी. नड्डा की पदयात्रा को लेकर विधायक ललित चंद्राकर ने ली महत्वपूर्ण बैठक
दुर्ग/ सिविल लाइन, दुर्ग स्थित विधायक निवास कार्यालय में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की अध्यक्षता में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" कार्यक्रम एवं 30 अक्टूबर (कल) को दुर्ग में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा की प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, पदयात्रा के मार्ग एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु आवश्यक संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
विधायक ललित चंद्राकर ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि कल 30 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम एवं जे.पी. नड्डा की पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक ले जाना है।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -
दुर्ग जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अंडा-निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, गिरेश साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, मंडल महामंत्री चंदू देवांगन, गुड्डू झा, दशरथ साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेन्द्र निर्मलकर, प्रवीण यदु, पुराण देशमुख, डीलेश साहू, सुखदेव देवांगन, पार्षद सोनू राजपूत सहित बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।