एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल

एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल

दुर्ग/दुर्ग निवासी बालकिशन झंवर महेश सेवा निधि ट्रस्ट छतीसगढ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं शांति देवी झंवर की पौत्री डॉ. अंकिता झंवर ने एमडी साइकियाट्री में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ दुर्ग एवं साजा क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है। डॉ. अंकिता की इस सफलता को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। 
   डॉ. अंकिता झंवर, दुर्ग निवासी बालकिशन झंवर महेश सेवा निधि ट्रस्ट छतीसगढ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं शांति देवी झंवर की पौत्री और साजा निवासी राजेश झंवर एवं शीला झंवर की सुपुत्री हैं। 
   एमडी साइकियाट्री में गोल्ड मेडल प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। डॉ. अंकिता की इस उपलब्धि को लेकर शुभचिंतकों ने कहा कि चिकित्सा जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही एमडी साइकियाट्री में गोल्ड मेडल प्राप्त करना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। परिजनों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की है।
उनकी इस सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महेश सेवा संस्था, माहेश्वरी समाज दुर्ग जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है!